फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chandana Gate Mandal BJP holds discussions on preparations for the 'Seva Sankalp Abhiyan'.

Kaithal News: सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के लिए चंदाना गेट मंडल भाजपा ने की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chandana Gate Mandal BJP holds discussions on preparations for the 'Seva Sankalp Abhiyan'.
सेवा संकल्प अ​भियान को लेकर आयोजित कार्यशाला में भाग लेते मंडल कार्यकर्ता एवं पदा​धिकारी। विज्ञ
कैथल। भारतीय जनता पार्टी चंदाना गेट मंडल की ओर से सेवा संकल्प अभियान के लिए मंडल स्तरीय बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आगामी पार्टी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों और अभियान की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। बैठक के दौरान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, जनसंपर्क गतिविधियों और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अभियान को प्रभावी ढंग से सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की सेवा व जनकल्याणकारी गतिविधियों का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने भी अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुटता और सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यशाला में जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, मंडल अध्यक्ष गोपाल सैनी, मंडल महामंत्री अरुण कुश, मंडल उपाध्यक्ष अमित सेठ, राजेश सिंगला, मंडल आईटी प्रमुख एवं मन की बात संयोजक हितेश शर्मा, अमरजीत छाबड़ा और नगर परिषद की वाइस चेयरमैन सीमा वाल्मीकि सहित शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सेवा संकल्प अभियान को लेकर आयोजित कार्यशाला में भाग लेते मंडल कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी। विज्ञ

सेवा संकल्प अभियान को लेकर आयोजित कार्यशाला में भाग लेते मंडल कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी। विज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed