{"_id":"6802a99805b4618a4400c54d","slug":"certificates-given-to-women-and-girls-kaithal-news-c-18-1-knl1004-627339-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महिलाओं व युवतियों को दिए प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महिलाओं व युवतियों को दिए प्रमाणपत्र
Sat, 19 Apr 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शुगर मिल स्थित कॉलोनी में महिला सुरक्षा व जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसमें महिलाओं व युवतियों को सिलाई और ब्यूटीशियन के प्रमाणपत्र दिए गए। कार्यक्रम में हरियाणा सहकारिता विकास प्रसंग के पूर्व चेयरमैन रघुनाथ तंवर व महिला थाना एसएचओ वीना मुख्य अतिथि रहीं। महिला सेल प्रभारी रेखा रानी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। ट्रस्ट के संस्थापक आजाद सिंह ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष ज्योति सचिव, एडवोकेट अमित रोहिल्ला ,रेनू, रिंपी, सोनिया, शिवानी व अन्य मौजूद रहे। संवाद