फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Central government took care, gave approval of 129 crore 40 lakh

Kaithal News: कैथल-चीका-पटियाला सड़क होगी चार मार्गीय

Mon, 03 Apr 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 03 Apr 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Central government took care, gave approval of 129 crore 40 lakh
गुहला-चीका। लंबे समय से बेहाल कैथल-चीका-पटियाल मार्ग की आखिरकार केंद्र सरकार ने सुध ली है। इस सड़क को चार मार्गीय बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 129 करोड़ 40 लाख रुपये राशि की मंजूरी दी है। परियोजना के पूरा होने से गुहला क्षेत्र के साथ-साथ अन्य क्षेत्र के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा। यह सड़क हरियाणा-पंजाब को आपस में जोड़ती है।
विज्ञापन

कैथल से चीका मार्ग इस समय बदहाल है। यहां हर रोज हादसे होते हैं। इस मार्ग पर इतने बड़े गड्ढे हैं कि यहां वाहन चालक हर रोज कहीं न कहीं वाहन खराब होने पर खड़ा होने को मजबूर हैं। हर रोज आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

हरियाणा-पंजाब को जोड़ने वाली इस सड़क से मार्बल मार्केट, चीका अनाज मंडी, सब्जी मंडी, अत्तिरिक्त अनाज मंडी, वैवाहिक समारोह स्थल व अन्य प्रतिष्ठानों पर हजारों की संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। सड़क सुरक्षा मंच के बैनर तले यहां प्रदर्शन भी हो चुके हैं। बाद में इस संबंध में विधायक ने आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ईश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री हरियाणा से व्यक्तिगत मुलाकात कर व पत्राचार कर हलका गुहला की इस मांग को पूरा करने का आग्रह किया था, हरियाणा विधानसभा में भी बार-बार इस प्रोजेक्ट को पूरा किए जाने की आवाज उठाई थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा था। इसके बाद केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से पत्राचार कर कैथल चीका पटियाला रोड की फोरलेनिंग की प्रस्तावना को जल्द मंजूरी दिए जाने की मांग की थी।

विधायक ईश्वर सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने 32 किलोमीटर की इस स्टेट हाईवे की फोरलेनिंग हेतु 129 करोड़ 40 लाख राशि की मंजूरी दी है। पहली बार इतना बड़ा और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट गुहला हलके को मिला है, इससे विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। नए बस अड्डे का निर्माण भी इसी मार्ग पर होना है। चार मार्गीय होने से यहां यातायात के साधनों में भी बढ़ोतरी होगी, परिवहन विभाग की ओर से और अधिक रूट चलाए जाएंगे। विधायक ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed