फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cash, mobile looted at gunpoint in Rajound

Kaithal News: राजौंद में पिस्तौल के बल पर नकदी, मोबाइल लूटा

Sat, 19 Aug 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 19 Aug 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Cash, mobile looted at gunpoint in Rajound
कैथल। राजौंद के किच्छाना कुई पर अंसध-कैथल रोड पर एक टाटा 407 गाड़ी के चालक से पिस्तौल के बल पर लूट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में राजौंद थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजौंद थाने में दी गई शिकायत में करनाल के आनंद विहार कॉलोनी निवासी रवि ने बताया कि वह वहीं के अमित की टाटा 407 गाड़ी चलाता है। 17 अगस्त को वह करनाल से गाड़ी में दूध भरकर कैथल आया था और 18 अगस्त को वह दूध उतार कर सफीदों के लिए चला।
विज्ञापन


जब वह सुबह करीब साढ़े तीन बजे गांव किच्छाना कुई से थोडा आगे शंकर ढाबे के पास पहुंचा तो एक गाड़ी में सवार चार लोगों ने उसकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी रोक ली। उन्होंने गाड़ी रुकवाई और कहने लगे की आप गाय चोरी करके ले जाते हो अपनी गाड़ी चेक करवाओ। हम गोरक्षा दल से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अपनी गाड़ी चेक करवा दी और कहा कि वह केवल दूध की आपूर्ति करता है। इसके बाद वह करीब एक किलोमीटर ही वह राजौंद की तरफ चला था। उन चारों ने दोबारा से गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लगा दी। उनमें एक ने हाथ में ली गई पिस्तौल उसकी तरफ तान दी।

फिर धमकी देकर नीचे उतर जाने को कहा और कहा तेरे पास जो भी है हमें दे दो, नहीं तो गोली मार देंगे। इससे वह काफी डर गया था। गाड़ी से नीचे उतरते ही दूसरे लड़के ने अपने हाथ में लिया हुआ चाकू गर्दन पर रख दिया और जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डाल लिया।


एक व्यक्ति उसकी गाड़ी में बैठ गया और बाकी तीन व्यक्तियों ने रास्ते में उसकी लोवर की जेब से 24 हजार 790 रुपये निकाल लिए और मंडवाल रोड पर पीर बाबा के पास ले गए। जहां पर उन्होंने गाडी में भरी दूध की 13 कैरेट व 20 कैरेटों से दूध की थैलियां निकाल कर अपनी गाड़ी में रख ली। उसका फोन भी छीन लिया। राजौंद थाना के एएसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि चार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed