{"_id":"62a39e92f75b2912e74e6a23","slug":"case-registered-on-16-for-assault-kaithal-news-knl111132847","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में 16 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में 16 पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। मारपीट के चार मामलों में पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। संबंधित थानोें की पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
कलायत थाना में दी शिकायत में बाता निवासी दर्शना ने बताया कि नौ जून को 10 बजे के करीब गांव के ही आरोपी दलीप, कृष्ण, जीवन, रितू, सोनिया व सत्या उनके घर के बाहर खड़े थे। सभी के हाथ में लाठी व डंडे थे। उन्होंने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। सीवन थाना में दी दूसरी शिकायत में सीवन निवासी बाला ने बताया कि आठ जून को रात साढ़े आठ बजे वह घर पर अकेली थी। उसकी पति किसी काम से बाहर गया था। गांव के ही आरोपी सोमप्रकाश, अजय कुमार, राम व प्रशांत ने उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। उसके पति धर्मपाल को आता देखकर सभी आरोप मौके से फरार हो गए।
सदर थाना में दी तीसरी शिकायत में क्योड़क निवासी जसबीर ने बताया कि नौ जून को वह व उसका दोस्त जसविंद्र मोटर साइकिल पर सवार होकर अपने अपने गांव से खेत गए थे। वहां कर्ण के साथ कहासुनी हो गई। इस बात का उलाहना देने के लिए वह व उसका दोस्त जसविंद्र कर्ण सिंह के घर चले गए। वहां कर्ण ने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर उसके दोस्त जसविंदर को चाकू मारा। इसके बाद आरोपियों ने उसके भी पेट व छाती में चाकू मारे।
पूंडरी थाना में दी चौथी शिकायत में नैना निवासी धूप सिंह ने बताया कि चार जून को रात नौ बजे वह अपने पशुओं के बाड़े में सो रहा था। इस दौरान नैना निवासी आजाद, अमन आए और मारने की धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि ईश्वर के खेत में ट्रैक्टर लेकर आया तो जान से मार देंगे। इसके बाद वह पांच जून को खेत वापस आ रहा था। तभी आरोपियों ने मारपीट की। इसके बाद छह जून को आरोपी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।