{"_id":"6326253bf5298025846e7696","slug":"case-on-eunuchs-for-making-unnatural-relations-kaithal-news-knl1215001142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्राकृतिक संबंध बनाने में किन्नरों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्राकृतिक संबंध बनाने में किन्नरों पर केस
विज्ञापन
कैथल। एक किन्नर का उसके घर से अपहरण कर दर्जन भर किन्नरों ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए और उसके जेवर और नकदी भी छीन लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपी किन्नरों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
शहर के 32 वर्षीय किन्नर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके किराये के मकान से आरोपी 10-12 किन्नरों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद वह उसको गाड़ी में बैठा कर कैथल ले आए, जहां पर उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाए गए। इस दौरान आरोपियों ने आभूषण और नकदी भी छीन ली तथा उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि शिकायत करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पुलिस ने शिकायत पर आरोपी किन्नरों के खिलाफ धारा 323, 365, 377, 379 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी जयपाल सिंह ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।