फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case against two for compelled to commit suicide

आत्महत्या के लिए मजबूर के आरोप में दो के खिलाफ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Case against two for compelled to commit suicide
कैथल। एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। तितरम थाना में मृतक की पत्नी सीमा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्योदा निवासी सीमा देवी ने शिकायत में बताया कि उसके पति मनीष पिछले चार-पांच दिन से मानसिक रूप से परेशान थे। उनकी मानसिक परेशानी का कारण प्योदा निवासी कुलदीप व विकास थे। उन दोनों ने बार-बार उसके पति को पैसों के लिए परेशान किया। बार-बार परेशान किए जाने से तंग आकर उसके पति मनीष ने आत्महत्या कर ली। महिला ने शिकायत में बताया कि आत्महत्या करने से पहले उसके पति ने एक वीडियो भी बनाई। इसमें विकास व कुलदीप का नाम भी लिया है। तितरम थाना के एसएचओ रामलाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed