फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case against three on charges of molestation and threats

Kaithal News: छेड़खानी व धमकी के आरोप में तीन पर केस

Thu, 11 Jul 2024 06:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Jul 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Case against three on charges of molestation and threats
कैथल। राजौंद थाना के तहत आने वाले एक गांव में पड़ोस के ही तीन आरोपियों ने एक किशोरी के इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर उसे परेशान किया। साथ ही आरोपियों ने उससे छेड़खानी करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि एक जून से 18 जून के बीच आरोपी प्रवीन, विजय व कुलदीप ने उसकी 14 वर्षीय बेटी के मोबाइल पर इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर उसे परेशान किया। आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी ऋतु ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादअपशब्द कहने और धमकी का लगाया आरोप
विज्ञापन

कैथल। चीका थाना के तहत आने वाले एक गांव में एक आरोपी ने 30 वर्षीय विवाहिता को अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विवाहिता ने अपनी शिकायत में बताया कि आठ जुलाई को शाम के समय आरोपी प्रेम सिंह ने उसे अपशब्द कहे। विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी लखविंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed