फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case against nine in two cases of assault

Kaithal News: मारपीट के दो मामलों में नौ पर केस

Sat, 06 Jul 2024 06:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 06 Jul 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Case against nine in two cases of assault
कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के दो मामलों में पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में पूंडरी निवासी सुभाष ने अपनी शिकायत में बताया कि तीन जुलाई को शाम के समय आरोपी कर्ण ने तीन अन्य युवकों के साथ मिलकर उससे मारपीट की। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी रामचंद्र ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में गांव मंडवाल निवासी संदीप ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि 21 मई को आरोपी शमशेर, दीपक, बलबीर, सन्नी व सुनील ने उसे व उसके परिवार के सदस्यों से मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें चोटिल करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी भान सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed