फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case against groom's father and bride's mother for child marriage

Kaithal News: बाल विवाह करने पर दूल्हे के पिता और दुल्हन की मां के खिलाफ केस

Mon, 23 Oct 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 23 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Case against groom's father and bride's mother for child marriage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजौंद थाने के अधीन गांव बिरथे बाहरी में बाल विवाह का मामला सामने आया है। इस संबंध में संस्था के माध्यम से जानकारी मिलने पर जिला बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी ने दूल्हे के पिता और दुल्हन की मां के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
राजौंद थाने में दी गई शिकायत में जिला बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी सुनीता ने बताया कि 12 अक्तूबर को उनके कार्यालय को एक संस्था के माध्यम से सूचना मिली कि राजिंद्र कुमार ने नाबालिग पुत्र और रचना ने नाबालिग पुत्री का बाल विवाह चार सितंबर 2023 को गांव बिरथे बाहरी में किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में संस्था की ओर से दोनों की जन्म तिथियों से संबंधित विद्यालय प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराए गए थे। साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए जिला बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी सुनीता ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed