{"_id":"665a3f64f055d297ad01b96a","slug":"case-against-35-accused-in-five-cases-of-assault-kaithal-news-c-18-1-knl1004-401697-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मारपीट के पांच मामलों में 35 आरोपियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मारपीट के पांच मामलों में 35 आरोपियों पर केस
Sat, 01 Jun 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 01 Jun 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के पांच मामलों में पुलिस ने 35 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में रामनगर भूना निवासी साहिल ने चीका थाना में शिकायत दी कि 28 मई को शाम करीब सात बजे आरोपी संजू, लब्बू व 7-8 अन्य ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में गांव थेहनेवल निवासी सत्यवान ने चीका थाना में शिकायत दी कि 28 मई को रात करीब 10 बजे आरोपी नीरज, राजेंद्र, अंकित, वाटिक, ऋषभ, महेंद्र व राजकुमार ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी शिव ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीसरे मामले में गांव शिमला निवासी अमित कुमार ने कलायत थाना में शिकायत दी कि 29 मई को शाम के समय आरोपी जेठू, इशांत, अजय, कालू व सागर ने उसपर व उसके मामा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चौथे मामले में गांव हजवाना निवासी पूजा ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 19 मई को रात करीब नौ बजे आरोपी पाला, जसमेर, संजीव, सलीन, सोमा, अमर व गोत्रा ने उसके व उसके पति को डंडे से पीटा। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी विकास ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पांचवें मामले में गांव जाखौली निवासी मंजीत ने तितरम थाना में शिकायत दी कि 30 मई को सुबह के समय आरोपी अजय, कुलदीप, बलवीर, बल्ली व दो महिलाओं ने मिलकर उसे डंडे व लाठियों से पीटा। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।