फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case against 17 in assault cases

Kaithal News: मारपीट के मामलों में 17 पर केस

Fri, 29 Mar 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 29 Mar 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Case against 17 in assault cases
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 17 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

पहले मामले में गांव अटैला निवासी प्रमिला ने सदर थाना में शिकायत दी कि 25 मार्च को गांव में युवक फाग खेल रहे थे। उनमें उसका बेटा रमन और उसके जेठ का लड़का संदीप भी मौजूद थे। कुछ महिलाएं भी फाग खेल रही थी। इस दौरान गांव के ही रोहित, संजू, मेली, रिंकू, प्रवीन सरपंच व तीन-चार अन्य युवक मौके पर पहुंच गए और हुड़दंगबाजी करने लगे।
विज्ञापन


रमन व संदीप ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने दोनों युवकों पर डंडे, लाठी व गंडासी से हमला कर दिया। हमले में संदीप व रमन को काफी चोटें आई। आरोपियों ने उन्हें अपशब्द भी कहे और जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी गीता कुमारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरटा गांव निवासी ललित दास शास्त्री ने सदर थाना में शिकायत दी कि 26 मार्च को रात के समय आरोपी मक्खन सिंह ने अन्य युवक ने गांव के आश्रम में उसके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी ईश्म सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीसरे मामले में सुभाषनगर निवासी मनोज ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 25 मार्च को दोपहर के समय आरोपी मुन्ना, चंदन, टीटू, सग्गु, साहिल व मोहित ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी जगभान सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


छेड़खानी के मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट

कैथल। जिले के एक गांव में एक आरोपी ने 17 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी की और अपशब्द कहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी ने पुलिस को शिकायत दी कि 24 मार्च को शाम के समय आरोपी कुलदीप ने रास्ता रोककर उसके साथ छेडख़ानी की और अपशब्द कहे। आरोपी ने ईंट मारकर उनकी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी सुनील देवी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed