फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Candlelight and protest march held against the Rajasthan rape case.

Kaithal News: राजस्थान के दुष्कर्म मामले के खिलाफ निकाला कैंडल और रोष मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Candlelight and protest march held against the Rajasthan rape case.
कलायत में रोष मार्च निकालते युवा - फोटो : 1
कलायत। राजस्थान में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ 30 युवकों की ओर से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में देशभर के युवाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार शाम को हरियाणा के कलायत में स्थानीय युवाओं और विभिन्न छात्र संगठनों की ओर से घटना के विरोध में एक जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने हाथों में इंसाफ की मांग करती तख्तियां लेकर मुख्य बाजारों से होते हुए मार्च निकाला और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

इसमें भारी संख्या में स्कूल-कॉलेज की छात्राओं और स्थानीय महिलाओं ने भाग लेकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने महिला सुरक्षा के दावों के लिए सरकार और प्रशासन को भी आड़े हाथों लिया। वक्ताओं ने कहा कि देश में आए दिन बेटियों के साथ हो रही ऐसी घटनाएं यह साबित करती हैं कि धरातल पर कानून का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है। सरकारें महिलाओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे तो करती हैं लेकिन असलियत में बेटियां आज भी असुरक्षित हैं।
विज्ञापन

मानवता शर्मसार, दोषियों को जल्द मिले फांसी
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवाओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से एक 13 साल की मासूम नाबालिग के साथ 30 युवकों ने दरिंदगी और सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया है, उसने पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और न्यायपालिका से पुरजोर मांग की है कि इस पूरे मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द चिह्नित कर फांसी की सजा दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा घिनौना कृत्य करने की हिम्मत न कर सके।

कलायत में रोष मार्च निकालते युवा

कलायत में रोष मार्च निकालते युवा- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed