{"_id":"66259aeac26da573360ec466","slug":"call-to-follow-the-path-of-lord-mahavir-kaithal-news-c-18-1-knl1004-373439-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भगवान महावीर के मार्ग पर चलने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भगवान महावीर के मार्ग पर चलने का आह्वान
Mon, 22 Apr 2024 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एसएस जैन सभा चंदाना गेट की ओर से रविवार को भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में युवा प्रेरिका जैन साध्वी डॉ. शिव प्रज्ञा महारा के सानिध्य व परम विदुषी साध्वी खुशी महाराज की प्रेरणा से श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में महावीर जन्म महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें भगवान महावीर की आराधना कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद सुभाष बराला व आप के प्रदेशाध्यक्ष व कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता पहुंचें। उन्होंने अपने संदेश में सभी का आह्वान किया कि वे भगवान महावीर के सामाजिक सद्भाव का पालन करें। बराला ने कहा कि भगवान महावीर के जन्म के साथ दुनिया में अहिंसा का नया युग शुरू हुआ था। आज जब दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध की आशंका बनी हुई है। ऐसे में भगवान महावीर का अहिंसा परमो धर्मा और जीओ और जीने दो की शिक्षा दो हजार 623 साल बाद भी प्रासंगिक है।
डाॅ. सुशील गुप्ता ने भगवान महावीर के प्रेम, करुणा, अंहिसा, सहअस्तित्व, शांति, सद्भाव जैसे विचारों को अपनाने की अपील की व सभी को महावीर जन्म कल्याणक दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में साध्वी युवा प्रेरिका डाॅ. शिव प्रज्ञा व प्रेरणा ने भगवान महावीर के संदेश का बारीकी से ज्ञान दिया। सभा की तरफ से डाॅ. वरुण जैन ने बताया कि कार्यक्रम में टोहाना के पूर्व विधायक निशान सिंह, पूर्व लोकसभा सांसद नवीन जिंदल के प्रतिनिधि के तौर पर उनके भाई जगदीश जिंदल, नगर परिषद अध्यक्षा सुरभि गर्ग, नगर परिषद टोहाना के प्रधान नरेश बंसल, कांग्रेस नेता सुदीप सुरजेवाला, आदित्य सुरजेवाला सहित आरकेएसडी कॉलेज के प्रधान अश्वनी शोरेवाला, पूर्व प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट, महेश जैन टोहाना व् दीपक गोयल टोहाना आदि लोग पहुंचें।
सभा की ओर से भगवान महावीर के जीओ और जीने दो के संदेश पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रधान नरेश जैन, उपप्रधान सतपाल जैन, प्रवीण जैन, दीपक जैन, सुरेंद्र जैन,सतीश जैन, रमेश जैन, मुकेश जैन, नवीन जैन, सुनील जैन, अनिल जैन, अनिल सिंगला आदि मौजूद रहे।