{"_id":"68b34f5e6cadfd275d015fbb","slug":"cadets-performed-surya-namaskar-and-pranayam-in-the-yoga-session-kaithal-news-c-245-1-kht1001-137096-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: योग सत्र में कैडेटों ने किया सूर्य नमस्कार व प्राणायाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: योग सत्र में कैडेटों ने किया सूर्य नमस्कार व प्राणायाम
Sun, 31 Aug 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
47 कैथल। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में योग करते विद्यार्थी। सं
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। खेल दिवस पर जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एनसीसी इकाई ने विकसित भारत 2047- भारत को खेल-प्रेमी और फिट राष्ट्र बनाने के अभियान के तहत विशेष योग सत्र आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार, एनसीसी अधिकारी मुनीश नैन तथा 72 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एनसीसी अधिकारी मुनीश नैन ने कैडेट्स को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, पद्मासन और वृक्षासन सहित विभिन्न योगासन करवाए। उन्होंने प्रत्येक आसन के स्वास्थ्य लाभों को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि योग और अनुशासन दोनों ही सैन्य प्रशिक्षण का अभिन्न अंग हैं और यह विद्यार्थियों को न मजबूत बनाता है। प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने इस आयोजन के लिए एनसीसी इकाई की सराहना की।