फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bus tour started in memory of Surjewala

Kaithal News: सुरजेवाला की स्मृति में 24वीं निशुल्क बस यात्रा हुई रवाना

Sun, 04 Jun 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 04 Jun 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bus tour started in memory of Surjewala
कैथल। श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा मंडल द्वारा स्व. शमशेर सिंह सुरजेवाला की स्मृति में 24वीं निशुल्क बस यात्रा शनिवार सुबह पिहोवा चौक से श्री खाटू श्याम धाम व श्री सालासर धाम के दर्शनों के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुदीप सुरजेवाला ने हरी झंडी देकर रवाना की। गुहला से पूर्व विधायक बूटा सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। मंडल के प्रधान मनोज सिंगला, मुख्य संरक्षक धर्मवीर केमिस्ट व चेयरमैन अशोक मित्तल ने बताया कि दो दिवसीय इस यात्रा के दौरान भक्तजन श्री खाटू श्याम धाम व श्री सालासर धाम के दर्शन करके वापस कैथल लौटेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान मंडल की ओर से सभी भक्तजनों को आने जाने खाने-पीने वह रहने की व्यवस्था निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है। इस यात्रा में लगभग 61 भक्तजन शामिल हैं, जो पहली बार यात्रा पर जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुदीप सुरजेवाला एवं विशिष्ट अतिथि बूटा सिंह ने कहा कि मंडल द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्य प्रशंसनीय हैं। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों का समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को भरपूर लाभ मिल रहा है। मंडल के कोषाध्यक्ष सचिन गर्ग, महासचिव कपिल गोयल व कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्य किए जाते हैं।
विज्ञापन

सुदीप सुरजेवाला ने कहा कि शीघ्र ही वर्तमान में राज्यसभा के सांसद चौधरी रणदीप सिंह सुरजेवाला के अथक प्रयासों से सभी श्याम भक्तों के लिए खाटू धाम राजस्थान में एक भव्य धर्मशाला का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा मंडल की तरफ से मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। सभी भक्तजनों ने सुदीप सुरजेवाला को उनके बड़े भाई व राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के जन्मदिन की बधाई भी दी। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ उपप्रधान संजीव शर्मा, प्रमुख सलाहकार हंसराज ग्राक, सह कोषाध्यक्ष सुशील टक्कर, प्रेस सचिव जितेंद्र सीकरी व उप प्रधान राहुल गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed