{"_id":"6605e282e4677ff7e30ef078","slug":"bus-service-going-to-pathankot-starts-operating-kaithal-news-c-18-1-knl1004-356971-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पठानकोट जाने वाली बस सेवा का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पठानकोट जाने वाली बस सेवा का संचालन शुरू
Fri, 29 Mar 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 29 Mar 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पंजाब की सीमाओ के खुलने के बाद अब परिवहन सेवा भी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। इसके तहत अब कैथल डिपो ने वीरवार से बंद पड़ी पठानकोट जाने वाली बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि डिपो की ओर से कुछ दिन पहले ही कटरा की बस सेवा तो शुरू कर दी थी, लेकिन पठानकोट की बस सेवा शुरू नहीं हो पाई थी। अब पठानकोट की बस सेवा के शुरू होने के बाद जिले के यात्री लुधियाना व जालंधर तक भी जा सकेंगे। रोडवेज विभाग की ओर से पंजाब की बंद सीमाओं पर रास्ता शुरू होने के बाद अब लगभग सभी रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है।
राजस्थान के जयपुर व बीकानेर के लिए भी शुरू हुई बस सेवा ः किसान आंदोलन 2.0 के कारण दिल्ली की सीमा को भी कुछ समय के लिए बंद किया गया था। इसके बाद इस कारण राजस्थान के जयपुर व बीकानेर के लिए भी बस सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई थी। अब राजस्थान के जयपुर व बीकानेर के लिए भी बस सेवा शुरू कर दी गई है। इसके अलावा शिमला, कटरा और हरिद्वार सहित अन्य अन्य रूटों पर बसों का संचालन पहले ही तरह शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
किसान आंदोलन 2.0 के कारण पंजाब जाने वाले रास्तों पर बॉर्डर बंद होने के कारण पठानकोट जाने वाली बस सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई थी। अब कुछ दिन पहले ही यह रास्ते पूरी तरह से शुरू हो चुके हैं। इसके बाद अब वीरवार से पठानकोट जाने वाली बस सेवा शुरू कर दी गई है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। - निरंजन सिंह, प्रभारी, नया बस स्टैंड, कैथल।