{"_id":"5f25a9758ebc3e03ad0c1a02","slug":"bus-run-kaithal-news-knl39390664","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर बसें बंद होने की फैली अफवाह, अधिकारियों ने कहा-बसें चलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर बसें बंद होने की फैली अफवाह, अधिकारियों ने कहा-बसें चलेंगे
विज्ञापन
जिले में रक्षाबंधन के दिन बसों के संचालन बंद होने की अफवाह फैली हुई है। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि बसें बंद नहीं होंगी, लेकिन इस बार यात्रा निशुल्क नहीं रहेगी।
बस स्टैंड पर बसों की संख्या बढ़ी, लेकिन यात्री नहीं: त्यौहार को लेकर जैसे-जैसे दिन नजदीक आ रहे है वैसे-वैसे बसों के संचालन पर रोक की अफवाह बढ़ती जा रही है। शनिवार को बस स्टैंड पर न के बराबर यात्री पहुंचे। बस स्टैंड पर दिनभर पर अधिकारी व ड्राइवर, कंडक्टर यात्रियों के इंतजार करते नजर आए।
अधिकारियों से फोन पर संपर्क साध रहे: भ्रम में फंसे यात्री बसों के संचालन की जानकारी को लेकर विभाग के हेल्पलाइन नंबर या फिर कार्यालय में आकर संपर्क साध रहे है। ये सिलसिला शुक्रवार दोपहर बाद से जारी है। लेकिन अधिकारी ये कहते नजर आ रहे हैं कि उनके पास अभी तक कोई आदेश नहीं आए है।
विज्ञापन
अड्डा इंचार्ज जीता राम व बलकार ने बताया कि इस बार बसों के फेरे भी बढ़ाएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले अगर 50 बसें चलती थी तो इस बार 60-70 बसें चलाने की तैयारी विभाग द्वारा की जा रही है।
टीएम कमलजीत ने बताया कि रक्षाबंधन पर बसों के बंद होने की अफवाह फैली हुई है जो कि गलत सूचना है। विभाग के पास के अभी तक ऐसी कोई गाइड लाइन नहीं आई है। हर साल की तरह सामान्य बसें चलेगी। इस बार कोविड-19 को लेकर सोशल डिस्टेंस को मेंनटेन रखा जाएगा। महिलाओं को निशुल्क बस सेवा नहीं दी जाएगी। टिकट लेकर ही बसों में सफर कर सकेंगें।