फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bus passengers faced problems

Kaithal News: बस यात्रियों ने झेली परेशानी

Mon, 02 Dec 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 02 Dec 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Bus passengers faced problems
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चंदाना गेट पर गैबी साहब मैदान में आयोजित महाराजा शूर सैनी जयंती में गांवों से लोगो को लेकर आने के लिए कैथल डिपो की 68 बसे भेजी गई। डिपो से बसें जाने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़। बस कम होने के कारण डिपो प्रबंधन की ओर से कुरुक्षेत्र, हिसार, असंध और चीका रूट पर बसों को कम किया गया। इसके साथ ही ग्रामीण रूटों पर भी बसों की संख्या घटाई गई। बसों की संख्या कम होने के बाद यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

गौरतलब है कि रविवार को अवकाश होने के चलते दोपहर के समय अधिक हुई। ऐसे में बसों की कमी होने पर यात्रियों को बसें नहीं मिली। गौरतलब है कि इन बसों को जिले के गांवों से लोगों को रैली में ले जाने के लिए भेजा गया था। इन बसों के रैली में जाने के चलते रूटों पर बसों की संख्या काफी कम हुई। इस स्थिति में यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


बसों के कार्यक्रम में भेजे जाने के चलते यात्रियों को स्थानीय सहित लंबे रूटों पर बसों की सुविधा नहीं मिल पाई। यात्री बस स्टैंड पर घंटों तक बस आने का इंतजार करते रहे। इसके बावजूद यात्रियों को बस की सुविधा नहीं मिल पाई। रोडवेज बसों की इंतजार में यात्रियों को घंटों तक इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा तो वहीं इसका फायदा निजी बस संचालकों जमकर चांदी कूटी। कैथल डिपो के यातायात प्रबंधक विरेंद्र पाल स्वामी ने बताया कि कैथल में आयोजित कार्यक्रम में बसें सरकार के आदेशानुसार ही भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में ये रहे उपस्थित ः समारोह में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा, कैथल के सदस्यता अभियान के प्रभारी अशोक गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीलाराम व कुलवंत बाजीगर, चेयरमैन कांफैड कर्मबीर सैनी, भाजपा नेता कैलाश भगत, नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, जिप अध्यक्ष कर्मबीर कौल, सैनी सभा कुरूक्षेत्र के प्रधान गुरनाम सैनी, जवाहर सैनी, कमलेश सैनी, गुलाब सैनी, सुनील, अशोक, ज्योति सैनी, संदीप सैनी सजूमा, कुलदीप, शशि सैनी, रिंकू सैनी, प्रदीप सैनी, बीरबल दलाल, गोपाल सैनी, भीम सैन अग्रवाल, सुरेश संधु, कृष्ण शर्मा पिलनी सहित प्रदेशभर से आए बड़ी संख्या में समाज के लोग, जिला प्रशासन की तरफ से डीसी प्रीति, एसपी राजेश कालिया, एडीसी दीपक बाबूलाल करवा उपस्थित थे। सैनी सभा ऑल इंडिया के अध्यक्ष दिलबाग सैनी ने भी अपना संबोधन दिया। मंच का सफल संचालन रामनिवास शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed