{"_id":"6a44d82c156676fecdb0b9f9aaf35f85","slug":"burglars-target-five-houses-in-one-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जगहों पर सेंधमारी, लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच जगहों पर सेंधमारी, लाखों का सामान चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Fri, 06 Jun 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। चोर बुधवार रात्रि पांच अलग-अलग जगहों से लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पहले मामले में अग्रसेन कालोनी घरौंडा निवासी संदीप कुमार ने बताया कि चोर गांव बाबा लदाना में स्थित बिजली के स्टोर रूम में से दो ट्रांसफार्मरों का सामान चोरी कर ले गए। जिसमें लोहे की रॉड सहित अन्य सामान शामिल था।
इसी प्रकार से एक अन्य मामले में पुलिस को दी शिकायत में डेरा अकालगढ़ बदसूई निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि चोर उसके घर में घुसकर उसमें से 90 हजार नकद, सोने का कड़ा, सोने की चैन एवं सोने की दो अंगुठियां चोरी कर ले गए। इसी प्रकार से एक अन्य मामले में पुलिस को दी शिकायत में नेहरू गार्डन कालोनी निवासी कुलभूषण ने बताया कि चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए।
वहीं गांव बंदराणा निवासी राजीव ने बताया कि चोर गांव से ही उसकी बाइक चोरी कर ले गए। एक अन्य मामले में पंजाब के बाहदशाहपुर निवासी राजू वर्मा ने बताया कि वह गांव रामथली में सर्राफ की दुकान चलाता है। जहां बुधवार को दो महिलाएं उसकी दुकान में से 28 नोज पिन चोरी कर ले गईं।