{"_id":"668c893e4e07a0f474077ea4","slug":"brahmins-mobilized-on-political-neglect-kaithal-news-c-18-1-knl1004-426847-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजनैतिक अनदेखी पर ब्राह्मण लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजनैतिक अनदेखी पर ब्राह्मण लामबंद
Tue, 09 Jul 2024 06:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। पुराने बाजार में सोमवार को ब्राह्मण समाज ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता ब्राह्मण एकता संघ के अध्यक्ष डाॅ. राजेश निर्मल ने की। बैठक में विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष बीरभान निर्मल, श्री कपिल मुनि ज्योतिष केंद्र प्रमुख विशाल शांडिल्य, कपिल मुनि मंदिर पुजारी अनिरुद्ध गौतम, बसंती माता मंदिर पुजारी रणबीर शास्त्री, सुभाष मौदगिल, संजीव निर्मल, बंशी उपाध्याय, रामनिवास शर्मा, सतपाल आदि मौजूद रहे। बैठक में बोलते हुए राजेश निर्मल ने कहा कि ब्राह्मण समाज की राजनीतिक पार्टियों ने हमेशा अनदेखी की है। कहा कि विधानसभा चुनाव में जो भी पार्टी समाज को तवज्जो देगी समाज उसी को समर्थन देगा। कलायत में जल्द ब्राह्मण सम्मेलन होगा। इसमें विधानसभा चुनाव में अपना हक लेने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। संवाद