फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   bored exam

बोर्ड परीक्षाएं तीन मार्च से, धारा 144 लागू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
bored exam
हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं तीन मार्च से शुरू हो रही है। जिसको लेकर बोर्ड से सभी डीईओ को निर्देश दिए की परीक्षाओं को गंभीरता से लेते हुए हर तरह से पुख्ता इंतजार किए जाए।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार 10 वीं और 12 वीं की वार्षिक परीक्षाओं में बोर्ड ने परीक्षार्थी व पर्यवेक्षक दोनों के हस्ताक्षर अनिवार्य किए हैं। ताकि फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ने में आसानी हो सके। वहीं जिले में धारा 144 भी लागू की गई।
विज्ञापन

सीनियर सेकेंडरी के परीक्षार्थी तीन मार्च को पहली परीक्षा हिंदी विषय व 31 मार्च को अंतिम परीक्षा व्यवसायिक विषयों की होगी। वहीं सेकेंडरी के छात्र पहली परीक्षा 4 मार्च को सामाजिक विज्ञान विषय की देंगे। अंतिम परीक्षा 28 मार्च को होगी। परीक्षार्थियों को स्कूल ड्रेस व आई कार्ड, आधार कार्ड सहित परीक्षा केंद्र में आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 39356 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड की परीक्षा: इस बार जिला भर में 39356 परीक्षार्थी दसवीं व बारहवीं की परीक्षा देंगे। दसवीं के कुल 24128 परीक्षार्थी है। जिनमें 13591 लड़के व 10537 लड़कियां शामिल है। वहीं बारहवीं के कुल 15228 परीक्षा हैं। उनमें 8650 लड़के व 6578 लड़कियां परीक्षा देंगी। जिनके लिए जिला भर में 89 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।
30 मिनट पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र: परीक्षाओं को लेकर बोर्ड ने फरमान जारी किए है। परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से तीस मिनट पहले पहुंचना होगा। सभी नियमित परीक्षार्थी स्कूल ड्रेस में ही स्कूल के आईडी कार्ड और मूल आधार कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र आएंगे। इस बार उन विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं, जिनकी स्कूल में 75 फीसदी से कम हाजिरी है।
रोल नंबर परीक्षार्थी सहित संबंधित अधिकारी के होंगे हस्ताक्षर: परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र का रंगीन प्रिंट लेना अनिवार्य है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी किए है कि अपने प्रवेश पत्र को लेमिनेशन ना कराएं। परीक्षा के दौरान प्रवेश पत्र पर परीक्षार्थी और पर्यवेक्षक कनी ओर से हर परीक्षा वाले दिन हस्ताक्षर किए जाने है। ऐसे में लेमिनेशन प्रवेश पत्र पर हस्ताक्षर नहीं हो सकेंगे। साथ ही परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र पर फोटो चस्पाकर सत्यापित करना होगा। वहीं केंद्र में बने स्कूलों को परीक्षा कक्ष में दीवार घड़ी, पानी और शौचालय आदि की व्यवस्था परीक्षा की निर्धारित तिथि से पहले ही करनी होगी।
बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने कसी कमर: बोर्ड द्वारा परीक्षाओं की तिथि निर्धारित करने से जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। इसके तहत जिले में धारा-144 लागू कर दी गयी है। डीसी सुजान सिंह ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बाहरवीं कक्षा की परीक्षाओं को नकल से रहित व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए तीन से 31 मार्च तक जिले में धारा 144 लागू करने के निर्देश दिए है।

फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए बोर्ड ने किए नियम सख्त: जिला शिक्षा अधिकारी विजेंद्र नरवाल ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजार किए गए है। उन्होंने बताया कि पहले विद्यार्थी किसी दूसरे की जगह परीक्षा में बैठ जाते थे। लेकिन बोर्ड ने अब नियम सख्त कर दिए है। जिससे निश्चित तौर फर्जीवाडे़ पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed