{"_id":"678d4ebbbea175b15d0b4e0d","slug":"booth-in-faraway-area-voters-unhappy-kaithal-news-c-245-1-kht1001-126778-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दूर के क्षेत्र में बूथ, मतदाताओं में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दूर के क्षेत्र में बूथ, मतदाताओं में नाराजगी
विज्ञापन
कैथल/सीवन। हरियाणा गुरुद्वारा सिख प्रबंधक कमेटी के चुनाव में एक तरफ जहां सिख समाज के लोगों में उत्साह दिखा। वहीं, दूर के क्षेत्र में बूथ बनाने पर मतदाताओं में जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी दिखी। इसके साथ ही कांगथली वार्ड के खरकां में बनाए गए बूथ नंबर में सुबह के समय मतदान के दौरान ईवीएम खराब हो गई।
इस दौरान करीब एक घंटे तक मतदान रुका रहा। इसके बाद नई ईवीएम मशीन मंगवाई गई और मतदान दोबारा शुरू हुआ। चुनाव अधिकारी वकील अहमद एचसीएस ने बताया कि सभी बूथों पर शांति पूर्वक मतदान हुआ है। मतदान केंद्र दूर बनाने पर मतदाताओं ने आरोप लगा कहा कि प्रशासन ने वोटर की सूची में तीन बार बदलाव किया। इस कारण मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र को ढूंढने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
मतदान केंद्र से एक दिन पहले भी वोटर लिस्ट को बदल दिया जबकि मतदान के लिए मतदाताओं को घर-घर मतदान पर्ची दे दी थी। जब मतदान के लिए रविवार को लोग बूथों पर पहुंचे तो मतदाता सूची में अपना नाम ढूंढते हुए दिखाई दिए। काफी जद्दोजहद के बाद लोगों को अपना नाम वोटर सूची में मिला और वे मतदान केंद्रों तक पहुंच पाए।