फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bol Bam and Har Har Mahadev kept resonating

Kaithal News: गूंजता रहा, बोल बम और हर-हर महादेव

Mon, 14 Jul 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 14 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bol Bam and Har Har Mahadev kept resonating
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। सावन माह के पहले सोमवार को कलायत पूरी तरह शिवमय हो गया। तड़के सुबह से ही शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खटवांगेश्वर शिव मंदिर, ग्यारह रुद्री शिव मंदिर और कपिल मुनि मंदिर परिसर स्थित शिवालयों में सुबह 5 बजे भव्य आरती के साथ पूजा-अर्चना का आरंभ हुआ। मंदिर परिसर दिनभर बोल बम, जय ओंकार, और हर-हर महादेव के जयघोषों से गूंजता रहा।

जलाभिषेक का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा : सुबह 5 बजे से शुरू हुआ जलाभिषेक दोपहर तक निरंतर चलता रहा। खटवांगेश्वर मंदिर में श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े होकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते रहे। मंदिर के पुजारी रामगोपाल ने बताया कि सावन के सोमवार को गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद, धतूरा, भांग आदि से शिवलिंग का अभिषेक करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन


श्रावण का विशेष महत्व : पंडित विशाल शांडिल्य ने कहा कि श्रावण मास में जलाभिषेक का विशेष महत्व है क्योंकि मान्यता है कि इसी मास के श्रवण नक्षत्र में मां गंगा भगवान शिव की जटाओं में अवतरित हुई थीं। इस दिन महादेव की पूजा से आरोग्यता, दीर्घायु और सुख-शांति का वरदान मिलता है। आयुष्मान योग में स्नान कराने से विशेष पुण्यफल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलह सोमवारी व्रत की भी शुरुआत : पंडितों ने बताया कि आज से सोलह सोमवारी व्रत की भी शुरुआत हो रही है। इस बार सावन में कुल चार सोमवार पड़ेंगे। सुहागन महिलाएं शिव-पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं : कपिल मुनि मंदिर के पुजारी संजय शास्त्री ने बताया कि मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लाइन, बैरिकेडिंग और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी, ताकि सभी भक्त शांति और श्रद्धा के साथ जलाभिषेक कर सकें।


प्राचीन ईंट मंदिर में भी रही श्रद्धालुओं की भीड़ : छठी शताब्दी में बने ऐतिहासिक प्राचीन ईंट मंदिर (ब्रिक टेंपल) में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। यहां भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक भी करवाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed