{"_id":"94d4f5e1c7856b217ac869ef66b265a1","slug":"body-was-found-in-a-farm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर शव खेतों में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर शव खेतों में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Wed, 26 Aug 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां रेलवे लाइन के निकट स्थित नहरी पानी परियोजना के पास एक किसान का शव पड़ा हुआ पाया गया। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शिकायत के अनुसार केस दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
मृतक के भाई धर्मपाल उर्फ जोधा ने बताया कि उसका भाई महेंद्र सिंह कल दोपहर 2 बजे खेत में गया था। सायंकाल तक भी उसके घर न आने से परेशान परिजनों ने महेंद्र की खोजबीन शुरू की।
आसपास के खेतों में काम करने वाले लोगों ने बताया कि उन्होंने देर सांय तक महेंद्र को खेतों के चक्कर लगाते देखा। सूचना के आधार पर वे लोग खेत में खड़ी फसल में उसे तलाशते रहे पर भाई की तलाश नहीं हो पाई।
विज्ञापन
सुबह घटना स्थल से कुछ दूरी पर काम कर रहे लोगों ने बताया कि एक शव धान के खेत में पड़ा है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। शव की पहचान महेंद्र के रूप में हुई।
मृतक के भाई धर्मपाल जोधा ने आरोप लगाया कि उसके भाई का कत्ल किया गया है। जिन हालातों में शव मिला है, वह हत्या के संकेत दे रहा है। शव के पास एक लाठी मिली है और मतृक के सिर और दूसरे अंगों पर खून था। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
थाना प्रभारी रोहताश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना प्रभारी रोहताश ने बतायाकि पोस्टमार्टम में मृतक के सिर में गहरी चोट के कारण मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर रही है।