फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP's dummy Chief Minister is working in Haryana: Harpal CheemaBJP's dummy Chief Minister is working in Haryana: Harpal Cheema

हरियाणा में भाजपा का डमी मुख्यमंत्री काम कर रहा : हरपाल चीमा

Sat, 11 May 2024 01:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 11 May 2024 01:41 PM IST
विज्ञापन
BJP's dummy Chief Minister is working in Haryana: Harpal CheemaBJP's dummy Chief Minister is working in Haryana: Harpal Cheema

विज्ञापन
गुहला-चीका/कैथल। पंजाब में आम आदमी पार्टी के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा शुक्रवार को गुहला-चीका विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। इस मौके पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि हरियाणा में इंडिया गठबंधन लोकसभा की सभी 10 सीटों पर जीतने जा रहा है। हरियाणा के लोगों में भाजपा सरकार के प्रति गुस्सा है क्योंकि भाजपा ने पिछले साढ़े नौ साल में हरियाणा के लिए कुछ नहीं किया। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने मनोहर लाल को हटाकर नायब सिंह को डमी मुख्यमंत्री बनाया है। आज हरियाणा में डमी मुख्यमंत्री काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने हर वर्ग पर लाठियां बरसाने का काम किया है। भाजपा ने हरियाणा को बर्बाद करने का काम किया है। भाजपा ने किसान की आय दोगुनी और हर साल दो करोड़ रोजगार देने का, 15 लाख रुपये देने का और भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा किया था, जो जुमला निकले। पंजाब में सरदार भगवंत मान की अगुआई में बीजेपी 13-0 से हार रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पता है कि यदि कोई पीएम मोदी को हरा सकता है तो वो अरविंद केजरीवाल है। इसलिए उनको फर्जी केस में जेल में डाला गया।
विज्ञापन




चीमा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा वाले कह रहे हैं कि 400 सीट आ जाएंगी तो संविधान बदल देंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा और शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये सम्मान राशि दे रही है। पंजाब में आम घरों को लोगों ने बड़े बड़े नेताओं को धाराशाई किया है। इस मौके पर उनके इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता, आप के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, जिला अध्यक्ष गज्जन सिंह, कुलदीप सिंह गदराना, डॉ. मनीष यादव, जगदर गिल, बलिंद्र, गहल सिंह संधू, राकेश खानपुर और जसविंद्र सिंह खरकां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed