फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP state president Dhankhar felt the pulse of workers

Kaithal News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज

Sat, 13 May 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 13 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
BJP state president Dhankhar felt the pulse of workers
कैथल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कैथल में अपने तीन दिवसीय प्रवास के पहले दिन शुक्रवार की सुबह गुहला व बाद दोपहर कैथल विधानसभा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने अलग-अलग बैठकें लेकर भाजपा की अन्य दलों के मुकाबले राजनीतिक स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने व सरकार की नीतियों के लाभार्थियों को पार्टी से जोड़ने का मंत्र दिया।
विज्ञापन


धनखड़ ने कहा कि देश हित की नीतियों के साथ आगे बढ़ रही भाजपा की गली-गली तक पहुंच हो रही है। हिंदू संस्कृति में जन्म लेना गौरव की बात है। हिंदू संस्कृति ने सहिष्णुता के साथ हर अच्छी विचारधारा का स्वागत किया है। केरला स्टोरी जैसी फिल्म पर हर परिवार में व हर मंच पर मंथन करने की जरूरत आ पड़ी है। उन्होंने कहा कि 30 मई को मोदी सरकार नौ वर्ष पूरे हो रहे हैं । पीएम मोदी का आह्वान रहा है कि सरकार और संगठन सहयोगी की भूमिका निभाते हुए अंतिम व्यक्ति तक लोकहित की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन को पन्ना प्रमुख से आगे बढ़ते हुए पन्ना समिति तक ले जाने के बारे में चर्चा होगी। विपक्ष के भ्रामक प्रचार का जवाब दिया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सेवा ही संगठन है। भाजपा कार्यकर्ता के लिए पार्टी से पहले देश है।

धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री किसान हितों के खोखले दावे कर रहे हैं। उनके राज में किसानों को राहत के नाम पर ढाई-ढाई रुपये के चेक दिए जाते थे। कांग्रेस ने दस साल मेंं 1100 करोड़ रुपये मुआवजा किसानों को दिया। वहीं भाजपा के सेवाकाल में किसानों को 11 हजार करोड़ रुपये मुआवजा दिया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कैथल पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व सांसद नायब सैनी का स्वागत किया।

उधर, गुहला में प्रवास के निमित्त चीका बॉर्डर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। श्री सनातन धर्म महावीर दल प्रबंधन कमेटी ने भी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कैथल रोड चीका स्थित श्री कृष्ण गोपाला गौ सेवा सदन सभा की ओर से चलाई जा रही गोशाला में प्रदेश अध्यक्ष ने गायों को चारा खिलाया।


इसके बाद धनखड़ ने गांंव थेह मुकेरिया गुरुद्वारा मैनी साहिब में माथा टेका और प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की। इस अवसर पर उपस्थित बंधुओं से विभिन्न विषयों पर संवाद भी किया। इस मौके पर उनके साथ कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, सुरेश गर्ग, सुमित गर्ग, सुरेश संधू, भीमसेन अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी राजरमन दीक्षित, राजपाल तंवर, मनीष कठवाड़, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, रवि तारांवाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed