फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP government is anti-farmer: Randeep Surjewala

किसान विरोधी है भाजपा सरकार : रणदीप सुरजेवाला

Mon, 06 Apr 2026 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 06 Apr 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
BJP government is anti-farmer: Randeep Surjewala
कैथल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में नमी का बहाना पुराना हो चुका था, अब तुगलकी फरमानों और बायोमेट्रिक अड़ंगों का नया जाल बिछा दिया गया है। कैथल से एक प्रेस ब्यान जारी करते हुए रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा को किसान विरोधी सरकार बताया है।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार एमएसपी पर सरकारी खरीदी का धोखा लगातार चला रही है। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीदी में पहले से चला आ रहा नमी का बहाना प्राइवेट व्यापारियों के लिए लूट का हथियार बना हुआ था। अब प्रदेश की मंडियों में किसानों की मेहनत की फसल को बायोमीट्रिक मिलान, ट्रैक्टर-ट्रॉली वेरिफिकेशन, गेट पास और गारंटर जैसी शर्तों का नया तंत्र बनाकर रोका जा रहा है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से रबी फसलें चौपट हो गईं, किसानों पर कर्ज का बोझ बढ़ गया। खरीफ में एमएसपी से 26% मंदा झेल चुके किसान अब रबी में भी वही धोखाधड़ी देख रहे हैं। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कांग्रेस की तरफ़ से मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा सरकार से बायोमीट्रिक मिलान, ट्रैक्टर वेरिफिकेशन, गेट पास और गारंटर जैसी अनावश्यक शर्तें तुरंत हटाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed