{"_id":"6876b16f9c50e52bd204449e","slug":"bjp-gives-priority-to-development-kanwarpal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-693011-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विकास को देती है प्राथमिकता : कंवरपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विकास को देती है प्राथमिकता : कंवरपाल
Wed, 16 Jul 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर मंगलवार को भाजपा के कपिल कमल कार्यालय, कैथल पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी और पानीपत जिला प्रभारी अशोक गुर्जर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यालय में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो राष्ट्रवाद, संगठनात्मक अनुशासन और विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ केवल नारा नहीं, बल्कि व्यवहार में उतारा गया दर्शन है।
उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां हर स्तर के कार्यकर्ता को सम्मान और अवसर मिलता है। “पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो निस्वार्थ भाव से राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं,” उन्होंने कहा।
विज्ञापन
कंवरपाल गुर्जर ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे संगठन को और अधिक मजबूती देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, जिला महामंत्री सुरेश संधू व मुनीष शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल, जिला आईटी प्रमुख रविंद्र धीमान, उपाध्यक्ष जंगीर सिसला व शैली मुंजाल, कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल, कार्यालय सचिव हरिचंद जांगड़ा, ओबीसी मोर्चा महामंत्री शमशेर सैनी, पाडला मंडल अध्यक्ष सतबीर भारद्वाज, शहरी मंडल अध्यक्ष आयुष गर्ग मौजूद रहे।