{"_id":"68ed61699316e2224607524b","slug":"bike-rider-killed-after-being-hit-by-tractor-trolley-kaithal-news-c-18-1-knl1004-758979-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी टक्कर बाइक सवार की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी टक्कर बाइक सवार की गई जान
Tue, 14 Oct 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रामदासपुरा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मृतक अपने खेत में काम खत्म कर घर लौट रहा था। इस संबंध में मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव कांगथली निवासी ऋषि कुमार ने सीवन थाना में दी शिकायत में बताया कि वह और उसके पिता शिवकुमार खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों अपने खेतों से अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जब वे सैर से कांगथली रोड पर गांव रामदासपुरा के पास पहुंचे, तो पराली की गांठों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तेज गति से उनके पिता की बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से शिवकुमार सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर, पैरों व बाजू पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। ऋषि कुमार ने राहगीरों की मदद से अपने घायल पिता को सिविल अस्पताल कैथल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीवन थाना के जांच अधिकारी अमृत लाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।