फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   bike rider dies in road accident

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
bike rider dies in road accident
चीका रोड पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में केस दर्ज किया है। गुहला निवासी सोमनाथ ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह कारपेंटर का काम करता है। उसका बड़ा भाई सुखपाल जिसकी उम्र करीब 64 साल है, वह अपने परिवार सहित गांव कांगथली में रहता था। वह राजमिस्त्री का कार्य करता था। शुक्रवार को वह गांव कागथली से बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त के लड़के सतीश कुमार के पीर पर पूजा के लिए आ रहे थे। इस दौरान चीका की ओर से आ रहे कार चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इसमें उसका भाई सुखपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद इसे नजदीकि अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। तब तक कार चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके बाद शिकायतकर्ता के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed