फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bike rider death by the collision of pickup

Kaithal News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 01 Dec 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 01 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bike rider death by the collision of pickup
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सोलुमाजरा गांव के पास एक पिकअप गाड़ी चालक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।


गांव अलीपुरा जिला जींद निवासी अमृत ने ढांड थाना में शिकायत दी कि 28 नवंबर को वह अपने गांव अलीपुरा से ढांड शादी में आया हुआ था। उसे शादी में उसका दामाद बंदराणा निवासी मनीष शर्मा (28) मिला। समय ज्यादा होने के कारण वह उसे बंदराणा चलने के लिए कहने लगा। वे दोनों अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर बंदराणा के लिए चल पड़े। रात करीब नौ बजे वे सोलुमाजरा से करीब दो किलोमीटर गांव बंदराणा की तरफ पहुंचे तो पीछे से एक पिकअप गाड़ी चालक ने मनीष की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में गिरकर मनीष लहुलूहान हो गया। इस बीच गाड़ी चालक मौके से भाग निकला। गंभीर हालत देखकर वे मनीष को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। जांच अधिकारी सतपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed