{"_id":"61dc8c100f15bb15af46e994","slug":"bike-driver-dies-due-to-tractor-collision-kaithal-news-knl95641283","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। गांव बाबा लदाना के पास ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक चालक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक बाइक पर अपने ससुराल आया था। इसके बाद वह अपने बुआ के घर कैथल जाते समय हादसे का शिकार हो गया।
गांव अलेवा निवासी रणधीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चौकीदार है। उसके बड़े भाई दिलबाग का इकलौता बेटा 24 वर्षीय सियाराम था। सियाराम राजमिस्त्री का काम करता था। रविवार को सियाराम गांव खरका समाधा में बाइक पर अपनी ससुराल आया था। रणधीर का आरोप है कि वह गांव मालखेड़ी में अपनी बहन के घर आया था। सियाराम भी मालखेड़ी में बुआ के घर पहुंच गया। शाम के समय वे अलग-अलग बाइक पर बाबा लदाना से होते हुए मानस जा रहे थे। सियाराम की बाइक उनसे आगे थी। ईंट भट्ठा के पास पहुंचे तो तेज गति व लापरवाही से ट्रैक्टर चालक आया। जिसने गलत दिशा में आकर सियाराम की बाइक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक की पहचान बाबा लदाना निवासी राजकुमार के तौर पर हुई। सियाराम को अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सियाराम का एक दिव्यांग बेटा है और उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती है। थाना सदर से एएसआई कृष्ण ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।