फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   From today, fees at government hospitals can be paid via QR code.

Kaithal News: सरकारी अस्पताल में आज से क्यूआर कोड से जमा होगी फीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
From today, fees at government hospitals can be paid via QR code.
जिला नागरिक अस्पताल कैथल। संवाद
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को भुगतान और पंजीकरण के लिए लंबी प्रक्रिया से राहत मिल सकती है। अस्पताल में 16 अक्तूबर से क्यूआर कोड के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू होगी। अब मरीज टेस्ट, एमएलआर (मेडिको-लीगल रिपोर्ट) और अन्य निर्धारित सेवाओं की फीस ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. रेणु चावला ने बताया कि अस्पताल में क्यूआर कोड से भुगतान की व्यवस्था लागू कर दी गई है। मरीज निर्धारित शुल्क का भुगतान डिजिटल माध्यम से कर सकेंगे। इससे नकद राशि लेकर काउंटर पर जाने की जरूरत कम होगी और भुगतान की प्रक्रिया आसान बनेगी। पहले नकदी जमा करने और उसे बैंक में जमा करवाने की प्रक्रिया में समय लगता था।
विज्ञापन

घर बैठे करा सकेंगे पंजीकरण
अस्पताल में मरीजों के लिए मोबाइल एप के जरिये प्री-रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी जल्द शुरू हो जाएगी। मरीज घर से ही अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे जिससे अस्पताल पहुंचने के बाद रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लगने वाले समय को बचाने में मदद मिलेगी। हरियाणा सरकार के आधिकारिक ई-उपचार पोर्टल पर भी कैथल का जिला नागरिक अस्पताल शामिल है, जहां ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमआरआई सुविधा शुरू करने की तैयारी
सिविल सर्जन ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में एमआरआई सुविधा उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। इसके शुरू होने से मरीजों को जांच के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा जिले में 22 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है, जो विभिन्न अस्पतालों में सेवाएं दे रहे हैं। अस्पताल प्रशासन का प्रयास है कि मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें और जांच व उपचार से जुड़ी प्रक्रियाएं आसान हों।

बदला ओपीडी का समय
जिला नागरिक अस्पताल में सर्दियों के कारण ओपीडी का समय बदल दिया गया है। अब मरीज सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे। पहले ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक था। मरीज अस्पताल आने से पहले बदले हुए समय का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed