फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Officials should expedite the procurement and lifting of paddy: Dr. Saket

धान की खरीद और उठान में तेजी लाएं अधिकारी : डाॅ. साकेत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Officials should expedite the procurement and lifting of paddy: Dr. Saket
कैथल की अतिरिक्त मंडी में दौरा करते प्रशासनिक सचिव व अन्य। विज्ञ​प्ति
कैथल। कैथल के प्रशासनिक सचिव डॉ. साकेत कुमार ने उपायुक्त अपराजिता के साथ वीरवार को कैथल की विस्तार मंडी का दौरा कर धान खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर खरीद प्रक्रिया की समीक्षा की और संबंधित खरीद एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रशासनिक सचिव डॉ. साकेत कुमार ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मंडियों में धान की खरीद और उठान में तेजी लाई जाए, ताकि मंडी में फसल रखने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध रहे। किसानों को समय पर बारदाना उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनकी फसल का भुगतान भी निर्धारित समय पर सुनिश्चित किया जाए। बारिश को देखते हुए तिरपाल सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए पुख्ता प्रबंध रखें। इस अवसर पर कैथल एसडीएम संजय कुमार, गुहला एसडीएम मनीष यादव और सीटीएम कैप्टन प्रमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को मंडी में प्रवेश करने और गेट पास बनवाने में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर गेट पास जारी किए जाएं, ताकि किसानों को अपनी फसल मंडी में लाने और बेचने में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। दौरे के दौरान आढ़तियों ने नेटवर्क संबंधी समस्याएं भी प्रशासनिक सचिव के समक्ष रखीं। इस पर उन्होंने संबंधित कंपनी के अधिकारियों को बुलाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए, ताकि खरीद प्रक्रिया में नेटवर्क की वजह से कोई बाधा न आए और किसानों व आढ़तियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही खरीद प्रक्रिया की नियमित निगरानी की जाए और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इसके बाद मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ धान खरीद, उठान व भुगतान की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed