{"_id":"678eb257fedf16a339034eb5","slug":"bike-collides-with-tree-two-killed-kaithal-news-c-18-1-knl1004-564796-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पेड़ से टकराई बाइक, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पेड़ से टकराई बाइक, दो की मौत
Tue, 21 Jan 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गुहला क्षेत्र के तारावाली गांव के पास सोमवार को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय विक्रम और 23 वर्षीय विकास के रूप में हुई है, जो जम धौंस गांव के निवासी थे।
विक्रम और विकास अपनी बहन के गांव कसौर से लौटकर रामथली स्थित एटीएम से रुपये निकालने जा रहे थे। जब वे अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर तारावाली से रामथली के बीच के खराब सड़क मार्ग से गुजर रहे थे तभी गड्ढों की वजह से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विक्रम की शादी केवल एक साल पहले हुई थी और उसकी एक छोटी बेटी है। इस हादसे से विक्रम और विकास के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। राहगीरों की ओर से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस की ओर से मामले की जांच जारी है।