{"_id":"6349c62bf3e4821b2267cb12","slug":"bicycles-liked-by-the-students-kaithal-news-knl1244938199","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने पसंद की साइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने पसंद की साइकिलें
विज्ञापन
19-कैथल। राजकीय कन्या स्कूल जाखौली अड्डा में आयोजित मेले में साइकिल पंसद करते छात्राएं।
- फोटो : Kaithal
कैथल। जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को दूसरे दिन साइकिल मेला लगाया गया। इसमें जिले के तीन ब्लॉकों राजौंद, गुहला व कलायत के स्कूलों से करीब 900 अनुसूचित वर्ग के विद्यार्थियों ने साइकिल मेले में भाग लिया। इनमें कक्षा छठी, नौंवी और 11वीं के विद्यार्थी शामिल रहे। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक साइकिल पसंद करने के लिए बच्चों की लाइनें लगी रही।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने बताया कि विभाग की ओर से 20 इंच के साइकिल के लिए 2800 रुपये और 22 इंची साइकिल के लिए 3000 रुपये प्रति साइकिल वहन किए जाने हैं। अगर कोई बच्चा इससे अधिक कीमत की साइकिल पसंद करता है तो उसे अतिरिक्त राशि स्वयं वहन करनी है। उन्होंने बताया कि अभी तक ज्यादातर विद्यार्थियों ने निर्धारित राशि के साइकिल पसंद किए हैं।
उन्होंने कहा कि अब स्कूलों की ओर से बच्चों की संख्या के आधार पर साइकिलों की मांग खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय में भेजी जाएगी। उसके बाद सभी बच्चों की डाटा तैयार कर विभाग को भेजा जाएगा और उसी के आधार पर बजट आएगा। बजट मिलते ही पसंद की गई साइकिल बच्चों को उपलब्ध करवाई जाएंगी।