{"_id":"69655111beaaedc0d101ec90","slug":"bharat-vikas-parishad-cheeka-paid-tribute-kaithal-news-c-18-1-knl1004-822761-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भारत विकास परिषद चीका ने किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भारत विकास परिषद चीका ने किया नमन
Tue, 13 Jan 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
गुहला चीका। भारत विकास परिषद शाखा चीका द्वारा आज योग केंद्र पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस मौके पर भाविप सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए उनके द्वारा विश्व को दिये गए अपने अमूल्य योगदान को याद किया। इस अवसर पर शाखा संरक्षक डॉ. विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधते हुए भारत को विश्व गुरु बनाने का एक संकल्प लिया था। उनका संकल्प आज फलीभूत होता दिख रहा है। इस अवसर पर सचिव मुरारी लाल गुप्ता, महिला सहभागिता संयोजक डॉ. सरिता भाठला, गौरव गोयल, डॉ. निधि बंसल, डॉ. रुबी गांधी, जीत सिंह सैनी, सीमा जिंदल, अंजु जैन ने स्वामी जी को याद किया। संवाद
विज्ञापन