{"_id":"6998b5186e490b1e8b00901b","slug":"bhakiyu-demands-cbi-inquiry-into-paddy-scam-kaithal-news-c-18-1-knl1004-850403-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भाकियू ने धान घोटाले की सीबीआई जांच की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भाकियू ने धान घोटाले की सीबीआई जांच की उठाई मांग
Sat, 21 Feb 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
पाई। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने कथित धान घोटाले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करवाने की मांग की है। भाकियू के राष्ट्रीय सलाहकार अजीत सिंह हाबड़ी, कार्यकारी अध्यक्ष बलवान पाई और भुरा राम ने कहा कि पूरे प्रदेश में धान घोटाला हुआ है, लेकिन जांच केवल करनाल जिले तक ही सीमित रखी गई है। उनका आरोप है कि कुछ जिलों में मार्केट कमेटी सचिवों को चार्जशीट कर सरकार ने मामले की जांच को दबाने का प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा यह कह रहे हैं कि कोई धान घोटाला नहीं हुआ। यदि ऐसा है तो करनाल जिले में की जा रही जांच किस आधार पर हो रही है? भाकियू नेताओं का कहना है कि यदि पूरे हरियाणा में निष्पक्ष जांच करवाई जाए तो यह प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला साबित हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घोटाले के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। यदि घोटाला न होता तो किसानों को बीमारी और बरसात से खराब हुई फसल का मुआवजा मिल सकता था।
भाकियू ने सरकार से मांग की है कि किसानों की सीबीआई जांच संबंधी मांग को तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाए। संवाद