फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bhagwan Parshuram Medical College will be ready by June next year

Kaithal News: अगले साल जून तक तैयार होगा भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज

Thu, 11 Dec 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bhagwan Parshuram Medical College will be ready by June next year
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के गांव सांपन खेड़ी में बन रहा भगवान परशुराम राजकीय मेडिकल कॉलेज तेजी से अंतिम रूप ले रहा है। जून 2026 तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। 935 करोड़ रुपये की विशाल परियोजना के तहत तैयार हो रहे इस मेडिकल कॉलेज का 74 प्रतिशत निर्माण कार्य अब तक पूरा हो चुका है।
इस मेडिकल कॉलेज के शुरू हो जाने से कैथल और आसपास के जिलों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा लाभ मिलेगा। वर्तमान में गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल से चंडीगढ़, रोहतक पीजीआई या कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ता है। नई सुविधा से इस परेशानी से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मल्टी-स्टोरी भवनों का निर्माण लगभग तैयार हो चुका है। कॉलेज शुरू होने पर 100 एमबीबीएस सीटों के साथ युवाओं को डॉक्टर बनने का स्थानीय स्तर पर अवसर मिलेगा। इस मेडिकल कॉलेज की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व्यक्तिगत रुचि लेकर परियोजना को आगे बढ़ा रहे हैं। निर्माण कार्य सितंबर 2023 में शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सत्तारूढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि सरकार हर वर्ग के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज से जिले में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी और उपचार के लिए दूसरे जिलों में भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं बच्चों को अपने जिले में एमबीबीएस की पढ़ाई का बड़ा अवसर मिलेगा।ये प्रमुख सुविधाएं मिलेंगी

n
530 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक अस्पताल भवन

n
बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और 7 मंजिलों वाला ढांचा

n
350 क्षमता का लड़कों के लिए और 250 क्षमता का लड़कियों के लिए हॉस्टल

n
डाइनिंग और किचन की पूर्ण व्यवस्था

n जूनियर–सीनियर रेजिडेंट और क्लास-1 व 2 अधिकारियों के लिए आवास ब्लॉक

n
मेडिकल उपकरण, सामान्य फर्नीचर, साइट डेवलपमेंट और अन्य सेवाएं
भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज कैथल सहित आसपास के क्षेत्रों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। साथ ही युवाओं के लिए 100 एमबीबीएस सीटों का नया मार्ग भी खुलेगा। -अपराजिता, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed