फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Best athletics title to Arun

Kaithal News: अरुण को सर्वश्रेष्ठ एथलेटिक्स का खिताब

Fri, 25 Aug 2023 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 25 Aug 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Best athletics title to Arun
कैथल। शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता महाराजा जाट सूरजमल खेल मैदान खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। वीरवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुईं। सर्वश्रेष्ठ एथलेटिक्स का खिताब अरुण कुमार को मिला।
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रतियोगिता का
शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ के प्रधानाचार्य विद्याधन ने की। इन प्रतियोगिताओं में लगभग 750 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 14,17 व 19 आयु वर्ग में प्रतियोगिताओं के मुकाबले हुए।
विज्ञापन


एईओ खेल रमेश चहल ने बताया कि प्रतियोगिताओं के लगभग 52 मुकाबले हुए है। जिसमें सभी एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुई। इसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर व रिले रेस हुर्ई। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बेस्ट खिलाड़ी अरुण कुमार प्यौदा चुने गए। शॉर्टपुर्ट, डिस्कथ्रो, लंबीकूद, ऊंची कूद व अन्य मुकाबले हुए। इस अवसर पर विजेंद्र ढांडा, रणधीर ढांडा, संदीप कुमार, अरुण कुमार, राजेश कुमार, कुलदीप, ईश्वर सिंह, नरमैल, अंकित भट्ट, मीनू, सीमा, मंजू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे परिणाम ः 19 आयु वर्ग शॉर्टपुर्ट प्रतियोगिता में प्रथम तनुज, द्वितीय अरमान ढांडा, तृतीय प्रिंस रहे। वहीं 17 आयु वर्ग में प्रथम दीपक, द्वितीय विनय व तृतीय आर्यन रहा। 14 आयु वर्ग में प्रथम अरुण, द्वितीय देवदास व तृतीय मनजीत रहा।

14 आयु वर्ग लंबी कूद में अरुण पहले, दर्शन दूसरे व मोहित तीसरे स्थान पर रहा। 17 आयु वर्ग में विशाल पहले, अभिषेक दूसरे व शुभम तीसरे स्थान पर रहा। 19 आयु वर्ग में दीपक पहले, मनीष दूसरे व आशु तीसरे स्थान पर हरा।

19 आयु वर्ग 100 मीटर दौड़ में मनीष प्रथम, दीपक द्वितीय व हर्ष तृतीय रहा। 17 आयु वर्ग में देवेंद्र प्रथम, अभिषेक द्वितीय व जशन तृतीय रहा। 14 आयु वर्ग में गौरव प्रथम, मोहित द्वितीय व जुनेद तृतीय स्थान पर रहा।


200 मीटर दौड़ में सक्षम प्रथम, सुमित द्वितीय व हर्ष तृतीय रहा। 17 आयु वर्ग में अंकुश प्रथम, राहुल द्वितीय व विशाल तृतीय रहा। 14 आयु वर्ग में मोहित प्रथम, अरमान द्वितीय, जुनेद व अरुण तृतीय स्थान पर रहे। शेष परिणाम शुक्रवार को

जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed