फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BEO on school admision

स्कूल मुखियाओं की बैठक में दी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
BEO on school admision
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्यूंमाजरा, अगौंध और गुहला विद्यालय के मुखियाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी गुहला गोपीचंद ने की। उन्होंने सभी विद्यालय के मुखियाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है। शिक्षा विभाग इसको लेकर बहुत संजीदा है। उन्होंने कहा कि इस बार स्कूलों में जो प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा उसमें अध्यापक, अभिभावकों के साथ बैठक सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों का दाखिला हो सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्कूल मुखिया व स्टाफ के सदस्यों को प्रचार-प्रसार करना होगा। उन्होंने कहा कि 31 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित कर उसी दिन ही अध्यापक व अभिभावकों की बैठक का आयोजन किया जाए और 1 अप्रैल से ही दाखिला प्रक्रिया शुरू करें। उन्होंने कहा कि किसी विद्यार्थी को दाखिला लेने में परेशानी ना आए उसके लिए पहले ही एसएमसी के माध्यम से सभी ग्राम वासियों तक यह सूचना दे दी जाए कि दाखिले के समय किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इस अवसर पर संकुल स्यूंमाजरा के संयोजक संजय गुप्ता, मुख्य शिक्षक कुलदीप नैन, ए.बी.आर.सी. उपेंद्र शुक्ला, सीमा रानी, बीआरपी सुशील सैनी, सुनील दत्त, श्याम सीड़ा, नरेश कालिया सहित विभिन्न विद्यालयों के मुखिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed