फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BEO office locked due to non-receipt of honorarium

मानदेय न मिलने पर बीईओ कार्यालय पर जड़ा ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
BEO office locked due to non-receipt of honorarium
BEO office locked due to non-receipt of honorarium - फोटो : Kaithal
पूंडरी। इंटर्नशिप के विद्यार्थियों ने मानदेय न मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर ताला जड़ दिया व जमकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी तरसेम लाल मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों को समझा-बुझाकर ताला खुलवाया। वहीं मौके पर पहुंचे जजपा नेता राजू पाई ने भी अधिकारियों से भी विद्यार्थियों को जल्द से जल्द मानदेय देने की मांग की।
विज्ञापन

आईटीआई से कंप्यूटर ऑपरेटर की ट्रेनिंग पूरी करके शिक्षा विभाग में इंटर्नशिप के लिए आए विद्यार्थियों सुमन देवी, रीना देवी, स्नेहलता, शिवानी, गीता रानी, शीला देवी व अभिजीत ने बताया कि वे पिछले 12 महीने से खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तहत आने वाले कार्यालयों और स्कूलों में कार्यरत थे। अभी तक विभाग की ओर एक रुपया भी मानदेय नहीं दिया गया। इस बारे में वे संबंधित अधिकारियों और डीसी को भी अवगत करवा चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के क्लर्क उन्हें ये कहकर टरका देते हैं कि बजट नहीं आया है। बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाकर वे परेशान हो चुके हैं और मजबूरी में उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि खंड शिक्षा कार्यालय के तहत 18 विद्यार्थी इंटर्नशिप के लिए आए थे, जिनमें से चार को तो कार्यालय में ही प्रशिक्षण के लिए रखा गया। 14 को स्कूलों में भेज दिया गया। 12 महीने का उनका मानदेय करीब साढ़े 16 लाख रुपये बनता है, लेकिन संबंधित अधिकारी इसे लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं दे रहे। विद्यार्थियों का कहना था कि जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इंटर्नशिप के विद्यार्थियों को मानदेय मिल चुका है लेकिन पूंडरी ब्लॉक के विद्यार्थियों को अभी तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कौशिक ने कहा कि विद्यार्थियों के मानदेय के लिए विभाग के पास मांग भेजी गई है। कोरोना के चलते मानदेय के लिए बजट नहीं आ पाया। जैसे ही बजट आएगा, विद्यार्थियों के खाते में पेमेंट डलवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed