फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Be conscious of mental and physical health...

Kaithal News: मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत

Tue, 30 Jan 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 30 Jan 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Be conscious of mental and physical health...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/सीवन/गुहलाचीका। जिले के कई स्कूलों में सोमवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया गया। कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की सलाह दी है। उन्होने कहा कि विद्यार्थियों को संतुलित आहार लेना चाहिए और अपनी रोज की दिनचर्या में जितना संभव हो शारीरिक श्रम (फिजिकल एक्टिविटी) करनी चाहिए।

सीवन के पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सभागार में छात्राओं को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आने वाली परीक्षाओं के लिए अमूल्य मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों की ओर से पूछे गए अनेक प्रश्नों के उत्तर व समाधान बताए गए।
विज्ञापन


विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सीवन सुरेश कैंदल, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संजय सैनी, अमित मेहता, कृष्णा कश्यप, तथा सोनू कुमार सभी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल सहारण ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को विद्यालय के सभी अध्यापक अध्यापिकाओं एवं सभी कक्षाओं की छात्राओं ने बड़े ध्यान पूर्वक देखा सुना व परीक्षाओं के बारे में बहुत कुछ सीखा। इस मौके पर शीशपाल, सुरेश कुमार व गोपाल दास सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने पूर्ण सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, चीका के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को सीधा प्रसारण दिखाया। इस प्रसारण को स्कूली छात्र छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल जिंदल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मांगे राम जिंदल, राजेश शर्मा पिंटू ने भी लाइव देखा। प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम शिक्षकों को मूल्यवान अनुभव और मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ साथ छात्रों को उत्साहित और उनमें आत्मविश्वास जगाने में कारगर साबित हो रहा है। इससे उन्हें अपनी परीक्षाओं में काफी लाभ मिल रहा है। इस मौके पर प्राध्यापक श्याम लाल, गुरजीत कौर, राज कुमार, परमजीत सिंह, ममता, परमजीत कौर मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed