{"_id":"674e18e8d879f582a5025b77","slug":"be-careful-while-walking-in-fog-kaithal-news-c-18-1-knl1004-531947-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चलते समय धुंध में रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चलते समय धुंध में रहें सावधान
Tue, 03 Dec 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अधिक धुंध या कोहरे की स्थिति में यदि अगर संभव हो सके तो मौसम साफ होने तक यात्रा को टालने का प्रयास करें. किसी भी प्रकार का नशा करके वाहन किसी सूरत में ना चलाएं। कैथल पुलिस ने सर्दियों में धुंध के दौरान सड़क यातायात को सुरक्षित बनाए रखने के लिए एक एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों से एहतियाती उपायों व सुझावों को अपनाने का अनुरोध किया है।
एसपी राजेश कालिया ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि आने वाले दिनों में कोहरे व धुंध के चलते सड़कों पर विजिबिलिटी कम रहेगी।
कोहरे के मौसम में वाहन चलाते समय यात्रियों को अधिक सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम के पूर्वानुमान की निगरानी करते हुए वाहन चलाते समय अधिक सावधानी बरतें। उन्होंने धीमी और रक्षात्मक ड्राइविंग पर भी जोर देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करते हुए लोग जितना अधिक सुरक्षात्मक रूप से वाहन चलाएंगे, सफर भी उतना ही सुरक्षित होगा। कुछ महत्वपूर्ण सड़क सुरक्षा टिप्स पर प्रकाश डालते हुए एसपी ने बताया कि वाहन चालक आगे चलने वाले वाहनों से उचित दूरी बनाए रखें और फॉग लाइट और इंडिकेटर लगातार ऑन रखें। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने चालकों से लो-बीम लाइट के साथ ड्राइव करने का भी अनुरोध किया है क्योंकि हाई-बीम कोहरे विजिबिलिटी को कम करती है।
उन्होंने वाहन चालकों से लेन बदलने और ट्रैफिक क्रॉस करने से बचने का अनुरोध करते हुए कहा कि वाहन चालक सड़क पर पेंट की गई सफेद लाइन के अंदर ड्राइव करें। ड्राइवरों को मोबाइल फोन और लाउड म्यूजिक सिस्टम के इस्तेमाल से भी बचना चाहिए।
विज्ञापन
कोहरा घना होने पर, एक सुरक्षित स्थान पर रुकते हुए कोहरे के कम होने की प्रतीक्षा करना एक सुरक्षित सफर के लिए महत्वपूर्ण है। एसपी ने कहा कि वाहनों को मुख्य सड़क पर खड़ा नहीं करना चाहिए बल्कि इसकी बजाए ले-बाई लेन का उपयोग करना चाहिए या वाहन को इंडिकेटर ऑन रखते हुए मुख्य सड़क से दूर पार्क करना चाहिए।
एसपी ने कुछ अन्य सुरक्षित ड्राइविंग टिप्स भी सुझाए हैं जैसे गति सीमा के भीतर गाड़ी चलाना और रखरखाव का ध्यान। देख लें कि लाइट, इंडिकेटर, ब्रेक, टायर, विंडस्क्रीन वाइपर, बैटरी और वाहन हीटिंग सिस्टम सही काम कर रहे हों। एहतियाती उपाय जैसे ओवरटेकिंग नहीं करने के अतिरिक्त लेन बदलने, फ्री-वे और व्यस्त सड़कों पर वाहन रोकने से बचने आदि भी सुझाए गए हैं।