{"_id":"68def5e2cd0d39fd3708fb84","slug":"be-alert-against-cyber-fraudsters-sp-kaithal-news-c-245-1-kht1001-138722-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों से रहें सतर्क : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों से रहें सतर्क : एसपी
विज्ञापन
कैथल। अक्टूबर माह को साइबर क्राइम जागरूकता महीने के रूप में मनाया जा रहा है। एसपी उपासना ने जिले के लोगों को आगाह करते हुए बताया कि साइबर अपराधी अब बैंक अधिकारियों या कस्टमर केयर प्रतिनिधियों के रूप में खुद को प्रस्तुत कर क्रेडिट कार्ड धारकों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ये ठग लोगों को कॉल, एसएमएस या व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से संपर्क कर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का लालच देते हैं और वित्तीय जानकारी चोरी कर लेते हैं।
उन्होंने बताया कि ठग सबसे पहले बड़े ही प्रोफेशनल तरीके से बात कर भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं। इसके बाद वे पीड़ितों से कार्ड नंबर, ओटीपी, सीवीवी, जन्मतिथि जैसी गोपनीय जानकारी मांगते हैं। कई मामलों में ठग लिंक या फर्जी एप्लिकेशन डाउनलोड करवाकर मोबाइल का रिमोट एक्सेस भी हासिल कर लेते हैं। एक बार जानकारी मिलते ही ठग कुछ ही मिनटों में खातों से पैसे निकाल लेते हैं या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं।
एसपी उपासना ने कहा कि आमजन को सतर्क और सजग रहना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी बैंक या अधिकृत संस्था फोन पर कभी ओटीपी, कार्ड नंबर या अन्य गोपनीय जानकारी नहीं मांगती। नागरिक किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में कोई एप डाउनलोड करें।