{"_id":"684491d4ae81b5858502b3ab","slug":"bdpo-accused-of-not-giving-information-kaithal-news-c-18-1-knl1004-665268-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बीडीपीओ पर सूचना न देने के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बीडीपीओ पर सूचना न देने के लगाए आरोप
Sun, 08 Jun 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। कौल गांव के निवासी व आरटीआई कार्यकर्ता मनोज फौजी ने बीडीपीओ कार्यालय ढांड में सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी समय पर न देने की शिकायत करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
उनका कहना है कि सूचना अधिकारी जगजीत सिंह को छह महीने पहले एक आरटीआई आवेदन देकर डाक की आवाजाही से संबंधित जानकारी और रिकॉर्ड निरीक्षण की मांग की गई थी, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर कोई जवाब नहीं दिया गया।
प्रथम अपील के रूप में मामला डीडीपीओ कैथल के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद सूचना तत्काल उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए गए। मनोज
विज्ञापन
फौजी का आरोप है कि डीडीपीओ के आदेशों के बावजूद अब तक कोई सूचना नहीं दी गई।
इस मामले में बीडीपीओ जगजीत सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि आज अवकाश है, सोमवार को कार्यालय में रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी। संवाद