फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Basava Team will not tolerate the insult to Dr. Ambedkar: Amit

डॉ. आंबेडकर का अपमान सहन नहीं करेगी बसवा टीम : अमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Basava Team will not tolerate the insult to Dr. Ambedkar: Amit
पुस्तकालय का नाम बदलने पर ज्ञापन सौंपते सदस्य।
कलायत। गांव बढसीकरी में डॉ. बीआर आंबेडकर युवा मंच की ओर से संचालित भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर पुस्तकालय पर प्रदेश सरकार की ओर से अटल पुस्तकालय का बोर्ड लगा दिए जाने पर संस्था ने रोष जताया है।
विज्ञापन


पुस्तकालय का नाम पुन: बहाल करवाने को लेकर बहुजन स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया एवं डॉ. बीआर आंबेडकर युवा मंच बढ़सीकरी कलां की ओर से उपमंडल अधिकारी कलायत के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रधान प्रवीन राठी एवं अमित बेलरखा की ओर से की गई। प्रवीन राठी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से उनकी संस्था की ओर से संचालित डॉ. बीआर आंबेडकर पुस्तकालय में अटल पुस्तकालय का बोर्ड लगा दिया गया है। जो कि भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान प्रवीण राठी ने बताया कि डॉ. बीआर आंबेडकर पुस्तकालय बढसीकरी कलां में 2012 से समाज के सहयोग से चल रहा है। इस समय यह पुस्तकालय हरियाणा का सबसे सफल पुस्तकालय बन चुका है।

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 300 से ज्यादा पुस्तकालयों का नाम बदल कर अटल पुस्तकालय कर दिया जो कि शहीदों व महापुरुषों का अपमान है। डॉ. बीआर आंबेडकर पुस्तकालय युवा मंच अपने खर्च पर चला रहा है। पुस्तकालय का भवन कांग्रेस सरकार में बना था लेकिन बोर्ड अटल पुस्तकालय का लगाया जा रहा है जिससे बहुजन समाज में बहुत रोष है। उन्होंने कहा कि संस्था हरियाणा सरकार ने निवेदन करती है कि इन सब पुस्तकालयों का नाम पुन: बहाल किया जाए।

हरियाणा में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर खाली पड़ी चौपालों में पुस्तकालय खोल कर शिक्षा की अलख जगाने का काम किया है। यह देश के महापुरुषों का अपमान है जिसे बहुजन समाज सहन नहीं करेगा। छात्र नेता अजय कलायत व साहिल सुसैन ने कहा कि हरियाणा सरकार अगर बिल्डिंग बना कर अटल पुस्तकालय खोलेगी तो हम सब मिलकर इन पुस्तकालय में सहयोग करेंगे और हरियाणा सरकार का साथ देंगे। अगर हरियाणा सरकार ने महापुरुषों का सम्मान नहीं किया तो बहुजन स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया हरियाणा के जिला व उपमंडल स्तर पर महाआंदोलन करेगी।


हरियाणा में समाज के सहयोग से शहीद भगतसिंह, शहीद ऊधम सिंह, सर छोटूराम, एपीजे अब्दुल कलाम, भारत रत्न डॉ.बीआर आंबेडकर, संत शिरोमणि कबीरदास दास, संत शिरोमणि गुरू रविदास, गुरू नानक देव, शहीद चन्द्रशेखर आजाद, शहीद कैप्टन पूनम रानी के नाम से पुस्तकालय चलाए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार इन महापुरुषों का नाम बदल कर अटल पुस्तकालय बना रही है यह अपमान सहन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed