फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   bar association election

बार के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
bar association election
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र सिंह ढुल ने एसोसिएशन के 3 अप्रैल को होने वाले चुनाव कार्य क्रम की घोषणा कर दी है। अपने कार्यालय में ढुल ने बताया कि इस चुनाव में सीएल उप्पल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ विजय कुमार शर्मा और बलवान सिंह जोहर उप चुनाव अधिकारी रहेंगे। ढुल ने बताया कि 20 और 21 मार्च को सुबह 10 से 4 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापिस लेने के लिए 23 मार्च का दिन निर्धारित किया गया है। इसके बाद 3 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक मतदान होगा। इस बार कुल 1003 वकील मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस अवसर पर चुुनाव अधिकारी सीएल उप्पल, उप चुनाव अधिकारी विजय कुमार शर्मा और बलवान सिंह जोहर, वर्तमान कोषाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा सहित अन्य वकील भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed