फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Balu's youth settled in America, fulfilled the debt of the soil

Kaithal News: अमेरिका में बसे बालू के युवाओं ने निभाया मिट्टी का कर्ज

Wed, 14 Jan 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 14 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Balu's youth settled in America, fulfilled the debt of the soil
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसान। कलायत उपमंडल के गांव बालू के लिए अमेरिका में रह रहे गांव के युवाओं ने जड़ों से जुड़े रहने और सामाजिक सरोकार निभाने की प्रेरक मिसाल पेश की है। विदेश में रहते हुए भी गांव की जरूरतों को समझते हुए युवाओं ने गांव के विकास और जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए करीब साढ़े 14 लाख रुपये की आर्थिक मदद गांव भेजी है। इस सहयोग से जहां गांव में निर्माणाधीन शिव मंदिर को नई गति मिलेगी, वहीं आर्थिक संकट से जूझ रहे एक पशुपालक परिवार को भी बड़ा संबल मिला है।

अमेरिका में रह रहे गांव बालू के युवाओं ने कुल 14 लाख 52 हजार रुपये की राशि गांव के लिए भेजी। इसमें से 12 लाख 51 हजार रुपये गांव में बन रहे शिव मंदिर के निर्माण कार्य के लिए समर्पित किए गए हैं। मंदिर निर्माण कार्य लंबे समय से ग्रामीणों की आस्था और सामूहिक सहयोग से आगे बढ़ रहा है, लेकिन सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण कार्य में कई बार बाधाएं आ रही थीं। प्रवासी युवाओं द्वारा भेजी गई इस राशि से मंदिर निर्माण कार्य को अब रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा, अमेरिका में बसे युवाओं ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए गांव के पशुपालक अमित की मदद के लिए 2 लाख 1 हजार रुपये की सहायता राशि भी भेजी है। दिसंबर माह में पशुपालक अमित को उस समय भारी नुकसान उठाना पड़ा था, जब उसकी चार भैंसों की अचानक मौत हो गई थी। पशुधन की इस क्षति से उसकी आजीविका पर गहरा असर पड़ा और परिवार गंभीर आर्थिक संकट में फंस गया। ऐसे कठिन समय में विदेश में रह रहे गांव के युवाओं ने आगे आकर उसकी मदद करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव बालू में जिला पार्षद दीप बालू, ग्रामीण मोनी, गुरदेव आदि की मौजूदगी में अमेरिका में रह रहे युवाओं के परिजनों द्वारा यह सहयोग राशि शिव मंदिर के पुजारी और पशुपालक अमित को सौंप दी गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने प्रवासी युवाओं की इस सराहनीय पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed